Top News

6 गिरफ्तार: छात्र ने दी थी जान, परिजनों ने कहा- मौत का वीडियो बनाया

jantaserishta.com
12 Dec 2023 2:39 PM IST
6 गिरफ्तार: छात्र ने दी थी जान, परिजनों ने कहा- मौत का वीडियो बनाया
x

कांकेर: जिले के अंतागढ़ में 7 नवंबर को हुई आत्महत्या के वारदात में पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. भानुप्रतापपुर के भीरावाही का निवासी खिलेश आरदे उर्फ निखिल आईटीआई अंतागढ़ में फीडर ट्रेड का छात्र था. उसके साथ आईटीआई हॉस्टल में दोपहर 12 बजे 20 से 30 ग्रामीणों ने घुसकर प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट की थी. घटना के बाद आरोपी वंहा से भाग गए थे. इसके कुछ देर बाद छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

एसडीओपी अमर सिदार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खिलेश के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि खिलेश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से लाश देखने के बाद दरवाजा तोड़कर उसे को बाहर निकाला गया था. मौके पर एक मोबाइल मिला था, जिसकी जांच में पता चला कि उसने अपनी मौत का वीडियो बनाया था.

जांच के बाद यह बात सामने आई कि खिलेश के आत्महत्या करने के पहले उसी दिन खिलेश और आईटीआई में पढ़ने वाली एक छात्रा के बीच कहा सुनी हुई थी. जिसकी सूचना छात्रा ने अपने भाई मनीष गावड़े को दी थी. इसके बाद मनीष आवेश में आकर अपने साथी प्रफुल्ल गावड़े, प्रवीणकृष्ण गावड़े, मोहन गावड़े, अशोक गावड़े, प्रभुलाल गावड़े के साथ आईटीआई हॉस्टल अंतागढ़ पहुंचा और आईटीआई छात्रावास के बाहर खिलेश के साथ मारपीट की. जिससे मृतक परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

मामले में पुलिस ने मनीष गावड़े समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story