बीजेपी नेता के कातिल नक्सली पकड़ाए, पुलिस का बड़ा एक्शन

नारायणपुर. भाजपा की सरकार बनते ही अब पुलिस नक्सल विरोधी अभियान चलाते हुए एक्शन मोड पर नजर आ रही है. भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या में शामिल समेत कुल 4 माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट, मार्ग अवरुद्ध, आगजनी, हत्या जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है. अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
दरअसल, बीते 4 नवंबर को भाजपा नेता रतन दुबे झारा थाना इलाके के ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे. रतन दुबे कौशलनार के बाजार में एक माइक और स्पीकर के सहारे भाजपा की योजनाओं और घोषणाओं को गोंडी में ग्रमीणों को बता रहे थे और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे. कुछ देर बाद ही पीछे से माओवादियों ने उन हमला कर दिया था. नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर बेरहमी से लगातार वार किया. सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने रतन दुबे को मृत घोषित कर दिया.
VIDEO | Naxals involved in the murder of Chhattisgarh BJP leader Ratan Dubey in Naryanpur district during the assembly election campaign were arrested earlier today. pic.twitter.com/x7VTflggei
— Press Trust of India (@PTI_News) December 10, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






