- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- युवा महोत्सव: पंडवानी...

x
रायपुर: राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में आज बिलासपुर जिले के युवाओं द्वारा प्रस्तुत पंडवानी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पंडवानी में ओजपूर्ण ढंग से छत्तीसगढ़ी भाषा में महाभारत के कथानक की प्रस्तुति दी जाती है।
पंड़वानी का अर्थ पांडव कथा या महाभारत की कथा है। पंडवानी मूलतः एकल नाट्य है। इसमें कलाकार अपनी भाव-भंगिमा और ओजपूर्ण प्रस्तुति से महाभारत के कथानक को जीवंत कर देते हैं। महाभारत का नायक अर्जुन है तो पण्डवानी का नायक है भीम। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में पंडवानी का गायन होता है। महाभारत की प्रस्तुति की पंडवानी शैली अत्यंत लोकप्रिय है।
पंडवानी की प्रस्तुति को देश-विदेश में सराहा गया है। पंडवानी गायन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों में श्रीमती तीजन बाई का नाम सुप्रसिद्ध है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक आयोजनों में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी है। उन्हें पद्मश्री और पद्भूषण से भी अलंकृत किया गया है। हाल में ही पंडवानी गायन के लिए प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती ऊषा बारले को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





