- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आप प्रतिभाओं को...
आप प्रतिभाओं को पहचानते हैं, उन्हें तराश कर आगे बढ़ाइये: तारन प्रकाश सिन्हा

जांजगीर चाम्पा: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर अध्ययन-अध्यापन में सुधार लाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराकर जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों को योग्य और अनुभवी बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी आप पर भी है। आप भलीभांति जानते हैं कि कैसे विद्यार्थियों को प्रतिभावन बनाया जाए। आप उन्हें पहचानते हैं, इसलिए उन्हें तराश कर आगे बढ़ाइये। किसी से भेदभाव न करिए। अपने बच्चों की तरह समान व्यवहार करते हुए कमजोर विद्यार्थी की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करिए। किसी भी विद्यार्थी की सफलता ही आपकी उपलब्धि है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





