- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- योग आयोग के अध्यक्ष...
CG-DPR
योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने रायपुर में 25 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का किया शुभारंभ
jantaserishta.com
10 Dec 2022 8:48 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने तथा योग का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार शहर के विभिन्न स्थानों में निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरूवार को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने राजधानी रायपुर के शारदा चौक स्थित वार्ड क्र. 27 (इंदिरा गांधी वार्ड) में 25 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के वार्ड पार्षद (एम.आई.सी. सदस्य) श्री सुरेश चन्नावार ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में योग आयोग के सचिव श्री एम.एल.पाण्डेय, योग साधकगण, विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
TagsGyanesh Sharma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





