- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वामी आत्मानंद...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में संविदा भर्ती की लिखित परीक्षा आज

रायपुर: रायपुर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अगस्त को होगी। इसके लिए शहर में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके पते पर प्रवेश पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भेजे जा चुके है। डाक में देरी से प्रवेश पत्र नहीं मिल पाने की स्थिति में अभ्यर्थी वेब लिंक से ऑनलाइन भी प्रवेशपत्र निकाल सकते है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा वेब लिंक https://srce.webdevelopercg.com/ जारी किया गया है। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर डालकर प्रवेश पत्र निकाल सकते है। वेब लिंक पर मोबाइल नंबर डालने पर ओ टी पी भेजा जाएगा जिसे आनलाइन डालकर प्रवेशपत्र निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही वेब लिंक से प्रवेश पत्र निकलने में समस्या होने पर अभ्यर्थी सीधे परीक्षा केंद्र पर भी प्रवेश पत्र बनवा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने नाम को दर्शाते पात्रता सूची के पृष्ठ की कॉपी, दो फ़ोटो और कोई पहचान पत्र साथ लाना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





