- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विश्व पर्यटन सप्ताह...
CG-DPR
विश्व पर्यटन सप्ताह में 'वॉव कोण्डागांव पर्यटन फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2022' का होगा आयोजन
jantaserishta.com
21 Sept 2022 11:24 AM IST

x
कोण्डागांव: 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विश्व पर्यटन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 'वॉव कोण्डागांव पर्यटन फोटोग्राफी प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य, कला, विरासत, शिल्प एवं सांस्कृतिक विरासतों के थीम पर फोटोग्राफ दो वर्गों में लिये जायेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले विजेता को 07 हजार, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 05 हजार एवं 03 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म के लिंक ीजजचेरूध्ध्वितउेण्हसमध्व9ाछज्।श्रेॅग्ैटज्न्फ1। पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन 26 सितम्बर सायं 4.00 बजे तक खुले रहेंगे इसके बाद कोई भी पंजीयन नहीं किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के नियमानुसार वास्तविक फोटो बिना वॉटर मार्क के होनी चाहिए। जिसमें फोटोग्राफ रिजोल्यूशन कम से कम 300 डीपीआई होगा। जिसमें 1920ग1080 पीक्सल साईज में बिना डिजीटल सुधार के फोटो अपलोड की जानी चाहिए। मांग पर फोटोग्राफ की वास्तविक डिजीटल सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध करानी होगी। एक प्रतियोगी द्वारा अधिक से अधिक तीन फोटोग्राफ्स अपलोड किये जा सकते हैं। इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए दिये गये गूगल फॉर्म अथवा मोबाईल नम्बर +91-9131640061 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





