CG-DPR

सूचना का अधिकार पर 1 अक्टूबर को कार्यशाला

jantaserishta.com
1 Oct 2022 11:09 AM IST
सूचना का अधिकार पर 1 अक्टूबर को कार्यशाला
x
बलौदाबाजार: सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के संबंध में कल एक अक्टूबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को कार्यशाला में अधिनियम कीे विभिन्न प्रावधानों की बारीकियां बताई जायेंगी।
मुख्य सचूना आयुक्त श्री एम.के.राऊत प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में राज्य सूचना आयुक्तगण श्री अशोक अग्रवाल, श्री मनोज त्रिवेदी, श्री धनवेन्द्र जायसवाल और आयोग के संयुक्त संचालक धनंजय राठौर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के संबंध में जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को जानकारी देंगे ।
मुख्य राज्य सूचना आयुक्त और आयुक्तगण जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की सूचना का अधिकार अधिनियम से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे। कलेक्टर श्री बंसल ने जिले के सभी जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सूचना आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में हिस्सा लेने के निर्देश दिये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story