- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- भिरौद गौठान में...
CG-DPR
भिरौद गौठान में गौमूत्र से ब्रह्मास्त्र तैयार कर स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है आय अर्जित
jantaserishta.com
14 Oct 2022 8:54 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हरेली तिहार 28 जुलाई 2022 से गोधन न्याय योजना के तहत गोमूत्र की खरीदी प्रारंभ की गई है। जैविक खेती की ओर किसानों को अग्रसर करने और फसलों को रासायनिक दवाइयों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए गौठानों में गोमूत्र की खरीदी की जा रही है, साथ ही महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गौमूत्र से जैविक कीटनाशक का निर्माण भी किया जा रहा है। गौठानों में गोमूत्र विक्रय से जहाँ पशुपालकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, वहीं गोमूत्र से जैविक कीट नियंत्रक ब्रह्मास्त्र तैयार कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी आय अर्जित कर रही हैं।
चारामा विकासखण्ड के ग्राम भिरौद के गौठान में गोधन न्याय योजना अंतर्गत चार रूपये प्रति लीटर की दर से 1693 लीटर गौमूत्र खरीदकर जानकी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 648 लीटर कीट नियंत्रक ब्रह्मास्त्र तैयार किया गया है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा ने बताया कि कीट नियंत्रण ब्रह्मास्त्र बनाने के लिए 10 लीटर गौमूत्र में नीम, सीताफल, पपीता और करंज की दो-दो किलोग्राम पत्तियां को मिलाकर ब्रह्मास्त्र तैयार किया जा रहा है। भिरौद गौठान में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 648 लीटर ब्रह्मास्त्र तैयार किया गया है, जिसे 50 रूपये प्रति लीटर की दर से विक्रय किया जा रहा है। अब तक महिला समूह द्वारा 489 लीटर ब्रह्मास्त्र विक्रय कर 24 हजार 450 रूपये का आय अर्जित किया गया है। जानकी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गोधन न्याय योजना के तहत गोमूत्र की खरीदी प्रारंभ करने से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





