CG-DPR

वर्मी कम्पोस्ट और मछली पालन से आत्मनिर्भर हो रही है पड़वनिया गौठान की महिलाएं

jantaserishta.com
15 Oct 2022 9:37 AM IST
वर्मी कम्पोस्ट और मछली पालन से आत्मनिर्भर हो रही है पड़वनिया गौठान की महिलाएं
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत पड़वनिया गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और मछली पालन से आत्मनिर्भर हो रही है। जमुना स्व सहायता समूह की सचिव श्रीमती लक्ष्मी बाई पाव ने अपनी जुबानी बताया कि पिछले लगभग 1 साल में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से 3 लाख रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है और इसके अलावा गौठान परिसर में डबरी में मछली पालन से समूह द्वारा 55 हजार रूपए की कमाई किए है। गौठान में आजीविका गतिविधियों के तहत समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन और बकरी पालन भी किया जा रहा है। समूह की सचिव ने गौठानों मंे आजीविका गतिविधियों से आत्मनिर्भर बनाए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story