- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कोण्डानार गारमेंट...
CG-DPR
कोण्डानार गारमेंट फेक्ट्री के माहिलाओं को मिली लैंगिक उत्पीड़न प्रतिषेध संबन्धी जानकारी
jantaserishta.com
24 Feb 2023 8:39 AM IST

x
कोण्डगाांव: महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा गत दिवस कोण्डागांव गारमेंट फेक्ट्री में कार्यरत युवतियों तथा महिलाओं को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण एवं प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी देने सहित इसके उद्देश्य, आंतरिक शिकायत समिति का गठन, स्थानीय शिकायत समिति का गठन, शिकायत, सुलह ईत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। वहीं घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम 2005 की जानकारी सहित दहेज प्रथा, बाल विवाह की रोकथाम के संबन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस बारे में संरक्षण अधिकारी श्रीमती सावित्री कोर्राम ने ग्रामीण युवतियों एवं महिलाओं को जागरूक करने पर बल देते हुए उन्हे अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के लिए प्रेरित करने सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होने सखी सेंटर की जानकारी देते हुए पीड़ित महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के बारे में भी बताया। इस दौरान कोण्डानार गारमेंट फेक्ट्री में कार्यरत सभी युवतियां तथा महिलाएं मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





