CG-DPR

सी-मार्ट में महिलाओं ने अब तक 60 लाख से अधिक का किया व्यवसाय

jantaserishta.com
20 Nov 2022 9:19 AM IST
सी-मार्ट में महिलाओं ने अब तक 60 लाख से अधिक का किया व्यवसाय
x
अम्बिकापुर: राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना सी-मार्ट द्वारा समूह की महिलायें सफल व्यावसायी के रुप में स्थापित हो रही हैं। शहर के देवीगंज मार्ग में संचालित सी-मार्ट में महिलाओं ने अब तक 60 लाख 10 हजार 320 रुपये का व्यवसाय किया है। विगत अप्रैल माह से शुरू हुए इस सी-मार्ट में महिलाओं के द्वारा औसतन 5 से 7 लाख की बिक्री की जा रही है।
सी-मार्ट का संचालन नगर निगम के सहयोग से महिला स्व सहायता समूह जिनका बिहान महिला किसान उत्पादक कंपनी भी है इनके द्वारा किया जा रहा है। सी-मार्ट में डेली नीड्स, फल सब्जियां, मिठाई, सजावटी समान, मसाले, देशी एवं अन्य उत्पाद सहित करीब 1000 प्रकार के सामग्री गुणवत्तापूर्ण एवं वाजिब दर पर उपलब्ध है। इस सी-मार्ट को निजी मार्ट में रूप में विकसित किया जा रहा जहां ग्राहकों की सुविधाओं को तवज्जां दिया जा रहा है। बिलिंग प्रॉसेस भी सुविधाजनक है ग्राहकों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मार्ट को और बेहतर बनाने और सुव्यवस्थित संचालन के लिए समय-समय पर निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए जाते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story