CG-DPR

गोधन न्याय योजना से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से मजबूत

jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:58 AM IST
गोधन न्याय योजना से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से मजबूत
x
जशपुरनगर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी गोधन न्याय योजना प्रारंभ किया गया है। आज गोधन योजना आम जनों की जिंदगी में बदलाव का बड़ा साधन बन गया है। इस योजना से समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है जिससे ग्रामीण महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
जशपुर में गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद से गोबर का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों में पशुपालन के प्रति रूचि बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर गौमाता की सेवा भी हो जा रही है। समूह की महिलाएं गौठान में जैविक खाद निर्माण के साथ ही अन्य गतिविधियों का संचालन कर स्वावलंबी बन रही है। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। महिलाओं की आय बढ़ने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
जिले के कांसाबेल विकास खण्ड के बगिया गौठान में योजना प्रारम्भ होने से अब तक कुल 95,253 किलो गोबर खरीदी की गई है। गौठान से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठानों में जैविक खाद का निर्माण कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने अब तक 27,565 किलो जैविक खाद का उत्पादन किया है एवं कुल 24,925 किलो जैविक खाद का विक्रय किया है। जिससे समूह की महिलाओं को लगभग 82 हजार का आय प्राप्त हुई है। साथ ही वर्मी टाको में भरे खाद का उनके द्वारा नियमित रूप से छनाई किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत खरीदी की जा रही गोबर से खाद तैयार कर समूह की महिलाओं की आर्थिक लाभ हो रहा है। उनकी स्थिति सुदृढ हो रही है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बन रही है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक लाभ दिलाने हेतु उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story