- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 15 दिनों के भीतर...
CG-DPR
15 दिनों के भीतर मिलेगी शहर को दो बड़ी सौगातें, गढ़कलेवा एवं आडोटोरियम की होगी जल्द ही शुरुआत
jantaserishta.com
11 Oct 2022 12:22 PM IST

x
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला मुख्यालय को 15 दिनों के भीतर दो बड़ी सौगाते मिलनें वाली है। पहली ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग द्वारा बनाएं जा रहें 9 लाख 20 हजार रुपये के गढ़कलेवा एवं दूसरी लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाएं जा रहें लगभग 5 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक आडोटोरियम। दोनों के प्रारंभ होने से जिला मुख्यालय के सुन्दरता बढ़ने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार एवं नगर को एक नयी पहचान मिलेंगी। दोनों के कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब हैं। आने वाले दिनों में इसके विधिवत शुभारंभ की जायेगी।
गढ़कलेवा- नगर के बस स्टैंड के नजदीक मेंन रोड़ में लगभग 3 हजार वर्गफीट में बन रहे अब छतीसगढ़ी व्यजंनो का नया ठिकाना होगा। जहाँ पर सभी प्रकार के छतीसगढ़ी व्यजंन जैसे चीला,फरा,ठेठरी, खुरमी, चौसेला, तमसई, भोजन थाली, करी लड्डू, सोहारी सहित अन्य विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगें। आने वाले ग्राहकों के लिए बैठक की दो प्रकार की व्यवस्था रहेगी। पहला आउट डोर एवं दूसरा इनडोर में जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते है। उक्त गढ़कलेवा का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जायेगा।
आडोटोरियम- नगर के रायपुर रोड पर स्थित अम्बेडकर चौक के पास बन रहे आडोटोरियम शहर की एक नयी पहचान होगा। उक्त आडोटोरियम जिलें की सबसे बड़ी आडोटोरियम होगा। लम्बे समय से जिलेंवासियों की महत्वपूर्ण मांगों में शामिल थे। उक्त आडोटोरियम में 1 हजार लोगों की बैठने की क्षमता होगी जो कि पूर्णतः वाताअनुकुलित होगा। इसके अतिरिक्त आडोटोरियम में 2 वीआईपी कक्ष, डायनिंग हॉल सहित फायर फाईटिंग सिस्टम से लैस है। जिसका उपयोग जिलावासी एवं सामाजिक संगठन आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग कर सकते है। आडोटोरियम के कार्य भी अंतिम चरण में फिनिसिंग के कार्य किया जा रहा है। इसकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए बाउण्ड्रीवाल भी अलग से बनाई जा रही है। जो कि मेेंटेनेस आधारित होगा। आडोटोरियम के सुचारू संचालन एवं रख रखाव के लिए कलेक्ट रजत बंसल ने एसडीएम बलौदाबाजार को समिति बनाने के निर्देष दिए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





