CG-DPR
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से आरंग विस.क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्य होंगे
jantaserishta.com
5 Feb 2023 8:30 AM IST

x
रायपुर: नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। योजना में शामिल ग्रामों की आवश्यकता के मुताबिक मूलभूत विकास कार्य कराए जाएंगे इसके लिए 40-40 लाख रूपये के कार्य प्रत्येक ग्राम में कराये जायेंगे। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 43 ग्रामों को पिछले वर्षों में इस योजना में शामिल किया गया था। वर्ष 2022-23 में 13 और ग्रामों को इस योजना में शामिल किया गया है, इनमें ग्राम बोडरा, कुहेरा, सेंध, खुटेरी, पचेड़ा, रोको, चकवे, छतौना, कठिया, नवागांव, जुगेशर, और कोटनी ग्राम शामिल है। इन गांवों को योजना में शामिल किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजनों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





