- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जल जीवन मिशन की...
CG-DPR
जल जीवन मिशन की संकल्पना से हर घर जल का सपना हो रहा साकार
jantaserishta.com
23 March 2023 8:00 AM IST

x
दन्तेवाड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अति महत्वपूर्ण नल जल योजना लाई गई है योजना के तहत पानी टंकी निर्माण से लेकर पाइप लाइन विस्तार के साथ सभी घरों में नल का कनेक्शन किया जा रहा है। जिससे इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध होने से उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत अरनपुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मेंडपाल में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने एवं नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिससे नल जल योजना के तहत ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों में नल से जल पहुंचना प्रारंभ हो गया है। इससे गांव के 35 परिवारों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है शेष परिवारों तक शीघ्र पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पानी जीवन का अमूल्य हिस्सा है इसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती एक समय ऐसा भी था जब ग्रामीण क्षेत्रों में जल की समस्या बनी हुई थी जहां पर लोगों को पीने के पानी के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर मीलो सफर तय कर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ती थी, लेकिन आज शासन प्रशासन के प्रयास से अब पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल, समूह नल जल योजनाओं को रेट्रोफिटिंग योजनाएं के माध्यम से गांव तक घरेलू नल कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से ऐसे ग्रामीण और सुदूर इलाके, जहां जल की उचित व्यवस्था नहीं है वहां हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की महिलाओं के चेहरे पर पानी को लेकर चिंता की रेखाएं नजर नहीं आएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल की समस्या को दूर किया जा रहा है। और हर घर जल की संकल्पना साकार किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





