- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छत्तीसगढ़ कबड्डी...
CG-DPR
छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग की विजेता महिला खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात
jantaserishta.com
10 Feb 2023 8:22 AM IST

x
दंतेवाड़ा: कोरबा में आयोजित छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग की विजेता महिला खिलाड़ियों ने दंतेवाड़ा पहुंचकर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार से मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नंदनवार ने इन महिला खिलाड़ियों से आत्मीय बातचीत की और खेल के संबंध में पूछा। जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ी संगीता पोयाम और सुनीता पोयाम ने बताया कि हमारी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला सारंगढ़ के साथ था, जिसे हमारी टीम ने 65-37 हराया। वहीं फाइनल मुकाबला कवर्धा के साथ था, जिसे हमने 45-24 से हराया। कलेक्टर ने इन महिला खिलाड़ियों को उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर के अलावा दंतेवाड़ा कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष श्री अमृतलाल यदु, सचिव डीके साहू, दंतेवाड़ा डिवास का टीम मालिक, प्रबंधक सुश्री नैना बहावल, बीएल देवांगन, खेमसिंग नेताम, सोमेश्वर कार्ते उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। लेकिन इस बात महिलाओं के लिए भी यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसमें जिला दंतेवाड़ा डिवास टीम ने बाजी मारी। बता दें कि छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ द्वारा प्रदेश के सभी जिले के अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर उनकी एक टीम बनाई जाती है। फिर ये टीमें इस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





