CG-DPR

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: वन एवं वन्य जीव के संरक्षण में जन-सहभागिता पर जोर

jantaserishta.com
3 Oct 2023 8:03 AM IST
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: वन एवं वन्य जीव के संरक्षण में जन-सहभागिता पर जोर
x
रायपुर: वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2023 के तारतम्य में आज 2 अक्टूबर 2023 को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के ग्रामों में वन विभाग और ग्रामीणों की साझेदारी से वन्य जीवों का संरक्षण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया गया। जिसमें ग्राम मावलीपदर, कोलेंग, भाडरीमहू, नेतानार, मूंडागढ़ तथा कोटमसर के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों द्वारा भविष्य में वन और वन्य जीव संरक्षण हेतु साथ मिलकर कार्य करने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात रखी गई।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश तथा प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत प्रकृति तथा वन्य प्राणी संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन सतत् रूप से जारी है। गौरतलब है कि हरि-भरी वादियों के बीच प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की एक अलग ही पहचान है।
इस तारतम्य में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वन एवं वन्य जीव के संरक्षण में ग्रामीणों की सहभागिता के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष की वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह की थीम साझेदारी से वन्य जीव का संरक्षण है, जिसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story