- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- हम सब लोक सेवक-...

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने तहसील मुख्यालय पखांजूर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी इत्यादि विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों जैसे-पटवारी, राजस्व निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर, कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, शिक्षा विभाग के बीईओ एवं संकुल समन्वयक इत्यादि की आज बैठक लेकर शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश देते हुए कहा कि हम सब लोक सेवक हैं। लोगां के सतत् संपर्क में रहकर उनकी समस्या को हल करने में मदद करें। ऐसा कार्य करें कि लोग हमेशा याद रखें। कोरोना से बचाव के लिए शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में सबसे कम पखांजूर तहसील में टीकाकरण हुआ है, आप सब लोगों को समझाइश देकर टीकाकरण कराएं, कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण कराना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





