CG-DPR

रेगले में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर

jantaserishta.com
13 Dec 2022 8:30 AM IST
रेगले में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टर कक्ष से बगीचा विकासखण्ड के गुरूम्हाकोना निवासी किसान नारायण यादव से विडियो कॉल के माध्यम से बात की और धान विक्रय की जानकारी ली।
किसान श्री नारायण ने बताया कि अपने घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही धान खरीदी केन्द्र खुलने से बहुत खुशी हो रही है। पहले धान बेचने के लिए 12 किलोमीटर दूर बगीचा जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण आने-जाने में अधिक समय लगता था और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़़ाता था। अब घर के नजदीज धान खरीदी केन्द्र रेगले में खुल जाने से धान बेचने में आसानी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि गुरूम्हाकोना के आस-पास के किसान नजदीक में धान खरीदी केन्द्र की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को छत्तीसगढ़ शासन ने गंभीरता से लेते हुए नजदीक रेगले में धान खरीदी केन्द्र नया खोल दिया गया है। जिससे आस-पास के किसानों में हर्ष व्याप्त है और सभी किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story