CG-DPR

मंत्री डॉ. टेकाम का दौरा कार्यक्रम

jantaserishta.com
22 Dec 2022 9:40 AM IST
मंत्री डॉ. टेकाम का दौरा कार्यक्रम
x
रायपुर: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 दिसम्बर को बलरामपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम 22 दिसम्बर को रात्रि 9.15 बजे रायपुर से बैकुण्ठपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 23 दिसम्बर को सुबह 5.15 बजे बैकुण्ठपुर से बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से सुबह 11.45 बजे ग्राम स्याही जाएंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 12 बजे ग्राम स्याही में विद्युत सब-स्टेशन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.45 बजे नगर पंचायत वाड्रफनगर के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.30 बजे वाड्रफनगर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story