- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री डॉ. टेकाम का...

x
रायपुर: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 19 एवं 20 नवम्बर को सरगुजा, सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री डॉ. टेकाम 18 नवम्बर को रायपुर से रात्रि 9.30 बजे प्रस्थान कर 19 नवम्बर को सुबह 7.15 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे और वहां से सुबह 9 बजे सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर जाएंगे। वे प्रतापपुर में सबुह 11 बजे जिला सहकारी बैंक के एटीएम का लोकार्पण करने के बाद ग्राम खोरमा के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 01 बजे ग्राम खोरमा में एकलव्य आवासीय भवन का भूमिपूजन करेंगे और प्रतापपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री डॉ. टेकाम 20 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे प्रतापपुर से ग्राम कोरोधा के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 11 बजे कोरोधा में मुख्य मार्ग से कोरोधा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 12 बजे प्रतापपुर से भैयाथान मार्ग सत्तीपारा के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 3 बजे खडगवां कला में झिगापारा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करने के बाद रात्रि 9.30 बजे प्रतापपुर से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से रात्रि 10.30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





