- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिले के सभी गौठानो में...
CG-DPR
जिले के सभी गौठानो में ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया गौठान दिवस
jantaserishta.com
26 Oct 2022 4:25 PM IST

x
दंतेवाड़ा: जिले के समस्त ग्राम पंचायतों के गौठानों में आज गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया। गौठान में परंपरागत रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोधन को खिचड़ी खिलाकर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की गयी। इसके साथ ही गौठानों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण एवं चरवाहों, गौठान प्रबंधक शामिल हुए। इस संगोष्ठी में पशु स्वास्थ्य रक्षा, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट उत्पादन के संबंध जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई। गौठान दिवस के अवसर पर उपस्थित दीदियों ने कहा कि गौठानों में विभिन्न योजना के संचालित होने से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं, गोधन से अलग- अलग उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं, उत्तम क्वालिटी की वर्मी कंपोस्ट मिल रही है। जिला जैविक कृषि की ओर अग्रसर हो रहा है। गौठानों में अन्य गतिविधियों के माध्यम से लघु उद्योगों की स्थापना की जा रही है। महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र अब निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। आपको ज्ञात होगा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाये जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





