CG-DPR

राज्यपाल से कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की

jantaserishta.com
24 Nov 2022 8:26 AM IST
राज्यपाल से कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसईया उइके से राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की। कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को नई दिल्ली में जनजातीय विषय पर शोध संबंधी कार्यशाला के आयोजन की जानकारी दी। डॉ. चंदेल ने बताया कि आगामी 27 व 28 नवम्बर को यह कार्यशाला संम्पन होगाी। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर देश के 125 विश्वविद्यालयों मे आयोजित कार्यक्रमों की संक्षिप्त रिपोर्ट तथा प्रदर्शनी का संकलन कर पुस्तिका प्रकाशित की जायेगी। राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग द्वारा स्वाधीनता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रारंभ इस पहल कीे सहारना की। उन्होंने डॉ. चंदेल से कहा की पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने भी इस पहल से जुड़कर अपनी अग्रणी सहभागिता दी है। निश्चित ही विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान से परिचित होगें और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story