- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कुलपति डॉ. चंदेल ने...
कुलपति डॉ. चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में किया ध्वजारोहण

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने यहां कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा आयोजित परेड की सलामी भी ली। इस अवसर पर कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ हमारे देश के लिए ऐतिहासिक घटना है और इसी परिपेक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह हर्ष का विषय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय भी इस ऐतिहासिक प्रसंग में सहभागी बना है। डॉ. चंदेल ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरान्त देश ने हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की की है और कृषि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भी भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने भी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और देश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने इसके लिए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियांे एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





