CG-DPR

चयनित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों के दस्तावेजो का सत्यापन 17 एवं 18 अगस्त को किया जाएगा

jantaserishta.com
17 Aug 2022 9:16 AM IST
चयनित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों के दस्तावेजो का सत्यापन 17 एवं 18 अगस्त को किया जाएगा
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर नियुक्ति हेतु चयनित कुल 60 अभ्यार्थियो द्वारा आयोग में प्रस्तुत किये गये दस्तावेजो का सत्यापन कार्य शासन द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा। सत्यापन कार्य संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें, इन्द्रावती भवन, भूतल ब्लाक नंबर 3 नवा रायपुर, अटल नगर में अपर संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के कक्ष क्रमांक III/G/24 में 17 एवं 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। अपर संचालक, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सूची के क्रमांक 1 से 30 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 17 अगस्त को तथा चयन क्रमांक 31 से 60 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट http://www.ahd.cg.gov.in में अपलोड की गई है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story