- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- वन अधिकार पट्टाधारी 28...
CG-DPR
वन अधिकार पट्टाधारी 28 बैगा कृषकों को प्रदाय किया गया सब्जी मिनी कीट
jantaserishta.com
15 Jan 2023 9:11 AM IST

x
मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में अचानकमार क्षेत्र केे सुंदूर वनांचल ग्रामों के वन अधिकार पट्टाधारी बैगा कृषकों के आर्थिक उत्थान एवं विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 13 जनवरी को आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा ग्राम बिजराकछार के 28 वन अधिकार पट्टाधारी बैगा कृषकों को 28 पैकेट सब्जी मिनी कीट, 616 फलदार पौधे, 840 किलो ग्राम वर्मी खाद एवं 56 लीटर ब्रम्हास्त्र जैविक कीटनाशक का वितरण किया गया। उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री सतीश कुमार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैगा किसानों को एक एकड़ भूमि के लिए यह प्रदाय किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, वन संरक्षण समिति के अध्यक्ष, उद्यान विभाग के क्षेत्रीय अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tagsमुंगेली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





