CG-DPR

राज्यपाल से शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की

jantaserishta.com
3 Sept 2022 8:20 AM IST
राज्यपाल से शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती शताब्दी पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके को सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ ही संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख ने राज्यपाल सुश्री उइके को नई मछुवारा नीति के संबंध में जानकारी दी और विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। वनबंधु परिषद् की महिला समिति ने भी राज्यपाल से समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त संगठनों के साथ महिला समन्वय एवं राष्ट्रीय सेविका समिति के भी सदस्य उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story