CG-DPR

लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का प्राथमिकता से किया जा रहा छिड़काव

jantaserishta.com
22 Aug 2022 11:49 AM IST
लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का प्राथमिकता से किया जा रहा छिड़काव
x

धमतरी: कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा से लगे गांव, पशु बाजार वाले गांव और पहले पाई गई बीमारी वाले गांवों में प्राथमिकता से पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंतर्राज्य की सीमा से लगे नगरी विकासखण्ड के ग्राम लिखमा, मैनपुर, बनियाडीह, घुटकेल, बोरई और घुरावड़ में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही पशुओं को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एम.एस.बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 156 पशुओं का टीकाकरण और परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया गया है। उन्होंने बताया कि सतत् निगरानी के लिए जिले में पांच रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और अंतर्राज्यीय सीमा में लगातार निगरानी की जा रही है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story