- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्तर बस्तर कांकेर:...
CG-DPR
उत्तर बस्तर कांकेर: संपत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु निगरानी समिति का गठन
jantaserishta.com
7 Nov 2022 12:35 PM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी एवं स्वयं के प्रचार-प्रसार हेतु शासकीय, निजी एवं सार्वजनिक भवनों के दिवालों पर नारे (स्लोगन), प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये संपत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने, मिटाने हेतु निगरानी समिति का गठन करने के लिए नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी के समन्वय से सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका कांकेर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी समस्त नगर पंचायत तथा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा अधिकृत अधिकारी कर्मचारी, संबंधित थाना प्रभारी या उनके द्वारा अधिकृत सहायक, उप निरीक्षक, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत द्वारा अधिकृत अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत तथा एक अन्य कर्मचारी निगरानी समिति में होगें। इसी प्रकार जनपद पंचायत क्षेत्रों के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा अधिकृत अधिकारी कर्मचारी, संबंधित थाना प्रभारी या उनके द्वारा अधिकृत सहायक, उप निरीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा अधिकृत अधिकारी कर्मचारी, पंचायत निरीक्षक एवं एक अन्य कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों के लिए संबंधित पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं संबंधित बूथ लेवल अधिकारी संपत्ति विरूपण निगरानी समिति में होंगे। उपरोक्तानुसार अधिकारी कर्मचारियों की समिति गठित कर उनका नाम, पदनाम, विभाग, मोबाइल नंबर सहित जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





