- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्तर बस्तर कांकेर :...
CG-DPR
उत्तर बस्तर कांकेर : ई-जनचौपाल का आयोजन सोमवार को, कलेक्टर को बता सकते है समस्या
jantaserishta.com
12 Dec 2022 9:53 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला ई-जनचौपाल सोमवार 12 दिसंबर से पुनः शुरू हो रहा है। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला प्रातः 11 बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों की समस्या, शिकायत सुनेंगी। जिले के नागरिक अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर को अपनी समस्या बता सकते हैं। नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर,दुर्गुकोंदल , अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा विकास खंड के नागरिक अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए और कांकेर विकास खंड के नागरिक कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्या कलेक्टर को बता सकते हैं,जिनका नियमानुसार निराकरण किया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





