- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नगरीय प्रशासन मंत्री...
CG-DPR
नगरीय प्रशासन मंत्री आरंग क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों में हुए शामिल
jantaserishta.com
31 Dec 2022 8:29 AM IST

x
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के कोटनी ग्राम में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जैतखाम में पालो चढ़ाकर बाबा गुरु घासीदास जी के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। डॉ. डहरिया ने कोटनी में 04 लाख 33 हजार रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी. रोड़ निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने बताया कि कोटनी ग्राम विकास के लिए करीब तीन करोड़ के जरूरी विकास कार्य कराये गये हैं। डॉ. डहरिया कोटनी से ग्राम सेमरिया पहुंचे और वहां श्री रामलाल बंजारे के निधन हो जाने पर स्वर्गीय बंजारे के शोककुल परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। कार्यक्रमों में जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, जनपद सदस्य देवराम जांगडे, सरपंच राजेश सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





