- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नगरीय प्रशासन मंत्री...
CG-DPR
नगरीय प्रशासन मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हुये शामिल
jantaserishta.com
15 Jan 2023 8:41 AM IST

x
रायपुर: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग क्षेत्र के जनसंपर्क भ्रमण के दौरान विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आरंग में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये और माटी कला बोर्ड के हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक का वितरण किया। ग्राम बिरबिरा में करीब 28 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 5 लाख की लागत का स्कूल में शेड, 4.80 लाख रुपए की लागत बंधिया तालाब के किनारे शेड और 5 लाख रुपए की लागत के मंदिर में शेड निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने बिरबिरा गांव के दो सी.सी. रोड निर्माण हेतु 12 लाख रूपए की और चबूतरा निर्माण हेतु एक लाख रुपए की घोषणा की। गांव में आयोजित मडई मेला में मंत्री डॉ. डहरिया ने खरीदी कर सब्जी एवं मिठाई बेचने वाले छोटे व्यवसायियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन श्री कोमल साहू, माटी कला बोर्ड के मेम्बर सहित क्षेत्रीय पंचायतों के प्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





