- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नगरीय प्रशासन मंत्री...
CG-DPR
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा को प्रदान की एम्बुलेंस
jantaserishta.com
30 Sept 2022 8:28 AM IST

x
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर पंचायत समोदा जिला रायपुर में क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं के लिए एम्बुलेंस प्रदान की। डॉ. डहरिया ने यह एम्बुलेंस रायपुर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के तहत प्रदान की है।
डॉ. डहरिया ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाये प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना, दाई-दीदी क्लीनिक, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के साथ अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत समोदा के पदाधिकारी, अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया रायपुर अंचल के अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





