CG-DPR

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने विद्यालयों में 'उद्यानिकी मित्र' बनाने अनूठी पहल शुरू

jantaserishta.com
24 Sept 2022 5:01 PM IST
पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने विद्यालयों में उद्यानिकी मित्र बनाने अनूठी पहल शुरू
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: उद्यान विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में "उद्यानिकी मित्र " बनाने अनूठी पहल शुरू किया गया है।
इस तारतम्य में आज गौरेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल पेंड्रा रोड एवम मिशन स्कूल पेंड्रा रोड में विद्यार्थियों को उद्यानिकी मित्र बनाया गया और वृक्षारोपण कराया गया। लालपुर उद्यान प्रभारी ठाकुर मुकुंद माधव सिँह ने बताया कि संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के दिशा निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उद्यानिकी मित्र बना कर वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ यह शपथ दिलाई जा रही है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने द्वारा रोपित उस पौधे की देखभाल वृक्ष बनने तक करेगा ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही साथ वृक्ष की छाया तले राहगीरों को भी आराम मिल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story