CG-DPR

संघ लोक सेवा आयोग: कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस और नेशनल डिफेन्स एकाडमी की परीक्षा 4 सितंबर को होगा

jantaserishta.com
2 Sept 2022 9:14 AM IST
संघ लोक सेवा आयोग: कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस और नेशनल डिफेन्स एकाडमी की परीक्षा 4 सितंबर को होगा
x
रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस (ll) और (l) 2022 की परीक्षा 4 सितम्बर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित (05) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी।
इसी तरह नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (ll) 2022 परीक्षा 4 सितम्बर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित (12) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। उक्त परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर सुश्री रूचि शर्मा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया।
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story