CG-DPR

शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु यूनिसेफ उपलब्ध करा रही संचार सामग्री

jantaserishta.com
27 Sept 2022 9:45 AM IST
शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु यूनिसेफ उपलब्ध करा रही संचार सामग्री
x
रायगढ़: शासन की योजनाओं को पहुंच विहीन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 1100 संचार साधन मिडिया उपलब्ध कराये गये है। जिसमें रायगढ़ जिले में आज संचार सामग्री पहुंचायी गयी। जिले के 4 ट्रायबल ब्लॉक हेतु भेजे गए संचार सामग्री में मिनी प्रोजेक्टर-4, ज्यूक बॉक्स-12 एवं मेगा फोन-40 प्रदान किया गया। रायगढ़ में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को यूनिसेफ के जिला सलाहकार श्री शशांक शर्मा ने संचार सामग्री सौंपा। श्री शर्मा ने बताया कि इन संचार सामग्री का उपयोग शासन के सभी विभाग द्वारा किया जा सकता है। ये संचार सामग्री पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि बैटरी चलित इन आधुनिक तकनीक के इन संचार सामग्री का उपयोग सुदूर दूरस्थ अंचलों तक जानकारी पहुंचाने व शासन की योजनाओं के विषय में जागरूकता से संबंधित वीडियो व फिल्म है। साथ ही वीडियो के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कर सकते है, ताकि अंदरूनी क्षेत्रों में मिड मिडिया के माध्यम से सूचना, शिक्षा का व्यापक प्रसार हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story