- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रधानमंत्री पोषण...
CG-DPR
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत महिला स्वसहायता समूहों के कुकिंग कास्ट की राशि का मिला आबंटन
jantaserishta.com
25 Sept 2022 9:51 AM IST

x
राजनांदगांव: लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत (मध्यान्ह भोजन) संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूहों एवं कार्यरत समूहों को माह जुलाई एवं अगस्त 2022 के लंबित भुगतान किये जाने हेतु कुकिंग कास्ट 135 दिवस एवं रसोईयां मानेदय हेतु 5 माह का आंबटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जारी कर दिया गया है। अगामी एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी विकासखंड के अंतर्गत संचालित शालाओं में मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूह को कुकिंग कास्ट एवं रसोईयों को मानदेय का उनके बैंक खाते के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा खैरागढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 74 लाख 64 हजार 500 रूपए, अम्बागढ़ चौकी विकासखंड को 1 करोड़ 50 लाख 81 हजार 500 रूपए, छुईखदान विकासखंड को 2 करोड़ 66 लाख 94 हजार 500 रूपए, छुरिया विकासखंड को 2 करोड़ 65 लाख 17 हजार 500 रूपए, डोंगरगढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 57 लाख 97 हजार 500 रूपए, डोंगरगांव विकासखंड को 1 करोड़ 75 लाख 43 हजार रूपए, मानपुर विकासखंड को 1 करोड़ 36 लाख 38 हजार 500 रूपए, मोहला विकासखंड 1 करोड़ 24 लाख 18 रूपए एवं राजनांदगांव विकासखंड को 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार 500 रूपए का आबंटन दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





