- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर रजत बंसल की...
CG-DPR
कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में अजा-जजा वर्ग के 57 पीड़ितों को 63 लाख 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
jantaserishta.com
19 Oct 2022 9:48 AM IST

x
बलौदाबाजार: अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ित 57 लोगों को जनवरी 2022 से आज दिनांक तक 63 लाख 40 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कर भुगतान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक में जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के 39 लोगों को 44 लाख 70 हजार एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 पीड़ित लोगों को 18 लाख 70 हजार रूपये की राशि शामिल है। बैठक में एजेण्डा 2 के अंतर्गत पीड़ित व्यक्तियों को पुनर्वास सुविधा जैसे मासिक निर्वाह भत्ता, पेयजल, कृषि भूमि, सामाजिक पुनर्वास, स्वरोजगार, विकलांग कृत्रिम हेतु सहायता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। उक्त बैठक में जांजगीर चाँपा सांसद श्री गुहाराम अजगले, एसपी दीपक झा सहित समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। लोक अभियोजन अधिकारी के अनुसार माह जनवरी 2022 से सितम्बर 2022 तक अनुसूचित जाति वर्ग के कुल 466 प्रकरणों में से 2 प्रकरणों में सजा हुई है तथा 2 प्रकरण निकाल दिया गया है इस प्रकार कुल 4 प्रकरण में निराकरण किया गया है। सांसद श्री अजगले ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के उपर हो रहे अत्याचारों को कम करने के उपायों पर विचार करने को कहा है। ऐसे लोगों पर अत्याचार की घटना कम हो, इसके लिए ग्राम संभाओं में होने वाली बैठकों में एजेण्डे के रूप में चर्चा कर प्रचार-प्रसार किये जाने पर जोर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





