CG-DPR

छात्र दुर्घटना बीमा के तहत दो छात्रों की असामयिक मृत्यु हो जाने पर प्रभावित परिजन हेतु 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई

jantaserishta.com
20 Oct 2022 10:30 AM IST
छात्र दुर्घटना बीमा के तहत दो छात्रों की असामयिक मृत्यु हो जाने पर प्रभावित परिजन हेतु 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्र दुर्घटना बीमा के तहत दो छात्रा की असामयिक मृत्यु होने जाने पर प्रभावित परिजन हेतु 1-1 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान की। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पोंगरों की कक्षा 5वीं की छात्रा स्व. शिवा चौहान पिता श्री पीताम्बर राम चौहान की विद्युत तार के चपेट में आने के कारण ईलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पिता श्री पीताम्बर राम चौहान को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।
इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला बुरजूडीह की कक्षा 4थीं की छात्रा स्व. सोन्या, पिता श्री संतोष राम की आकाशीय बिजली गिरने से आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पिता श्री संतोष राम को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story