- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आरबीसी 6-4 के तहत् 16...
CG-DPR
आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
17 May 2023 3:07 AM GMT

x
जगदलपुर: कार्यालय कलेक्टर राजस्व शाखा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं-दुर्घटनाओं से पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में तहसील जगदलपुर ग्राम धनपूंजी के निवासी शिबो की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सरादी कश्यप को, ग्राम खमारगांव निवासी सोनधर की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती रेखा को, तहसील बकावंड ग्राम उलनार शांति नगर पारा निवासी भारती की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सोमारी को और तहसील भानपुरी ग्राम मांदलापाल डोकरापारा निवासी कुमारी कलावती कोर्राम की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री विष्णु कोर्राम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई।

jantaserishta.com
Next Story