CG-DPR

राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसान अब धान के बदले अन्य फसल से लाभ अर्जित करने अग्रसर

Kajal Dubey
15 April 2022 4:09 AM GMT
राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसान अब धान के बदले अन्य फसल से लाभ अर्जित करने अग्रसर
x

सूरजपुर: राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसान अब धान की पुस्तेनी खेती छोड़कर अन्य लाभप्रद व नगदी फसलो की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। इसी क्रम में गौठान ग्राम सोनगरा में कृषक श्री भोला, आत्मज श्री बसंत जो पिपरपारा का निवासी हैं, जो अब तक सिर्फ धान की फसल पर निर्भर था, और सम्बन्धित उपार्जन केंद्र में धान विक्रय कर आय प्राप्त करता था, फिर इस वर्ष इसने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अभिषेक सिंह की सलाह पर अमल करते हुए 3 एकड में धान के बदले गन्ने की फसल का चयन कर लगाया है और विधिवत रूप से सहमति पत्र कृषि व राजस्व विभाग को दे रहा है की इस फसल की एंट्री धान के बदले गन्ने की फसल गिरदावरी प्रविष्टि की जाय, ताकि उसे 9 हजार रुपये की कृषि आदान सहायता राशि प्राप्त हो सके।

विदित है की कलेक्टर डॉ. श्री गौरव कुुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के निर्देश तथा उपसंचालक कृषि श्री कोसले के मार्गदर्शन में कृषकों के हित में अनेक कार्य किये जा रहे हैं, सोनगरा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक व शक्कर कारखाना के अनोज सिंह, नन्दलाल सिंह के प्रयास से सोनगरा, शंकरपुर, श्यामनगर, बंशीपुर के कई किसानों द्वारा
धान के बदले गन्ने की फसल ली गई है, और विधिवत उनसे गिरदावरी प्रविष्टि हेतु सहमति पत्र साइन करवा के लिया जा रहा हैं, ताकि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मनसा अनुरूप किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह ने आगामी कार्य योजना के बारे में बताया की मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कोदो, कुटकी के किसानों का चयन भी तेजी से किया जा रहा हैं, इसके साथ-साथ चिराग योजना में सोनगरा, शंकरपुर का चयन किया गया है।


Kajal Dubey

Kajal Dubey

    Next Story