- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उड़ीसा प्रांत की अवैध...
CG-DPR
उड़ीसा प्रांत की अवैध शराब परिवहन करते हुए दो व्यक्ति पकड़ायें
jantaserishta.com
6 March 2023 8:20 AM IST

x
रायगढ़: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय को लेकर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी उप निरीक्षक विकास पाल साण्डे एवं आबकारी उप निरीक्षक श्री रमेश सिंह सिदार की संयुक्त टीम द्वारा बीते 4 मार्च को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, संग्रहण के परिपेक्ष्य में कनकतुरा उड़ीसा से एकताल रायगढ़ मार्ग में उडि़सा राज्य की अवैध मदिरा की सूचना पर घटना स्थल एकताल मंडी बेरियर थाना चक्रधर नगर के पास एक नयी चार पहिया वाहन टाटा हेरियर में उड़ीसा प्रांत की अवैध शराब 57.375 लीटर परिवहन करते हुए दो आरोपी विजय कुमार चौरसिया एवं अजय कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड लेने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान मुख्य आरक्षक श्री राजकुमार कश्यप, आरक्षक श्री नथालियन बखला एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





