- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दो पंचायत सचिव...
CG-DPR
दो पंचायत सचिव निलंबित: गौठान की गतिविधियों में लापरवाही बरतने का मामला
jantaserishta.com
2 Oct 2022 9:15 AM IST

x
रायपुर: मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत राजपुर एवं उजियारपुर के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन की कार्रवाई उनके द्वारा गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव श्री अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव श्री बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान में हो रहे निर्माण कार्य, टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने के मामले में निलंबित किया गया है। निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और श्री बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





