CG-DPR

टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए सीजीएमएससी के साथ की बैठक

jantaserishta.com
1 March 2023 8:04 AM IST
टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए सीजीएमएससी के साथ की बैठक
x
रायपुर: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए आज सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन) के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नए बनने वाले भवनों की ड्राइंग, डिजाइन और अन्य तकनीकी मानकों को यथाशीघ्र अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी करने को कहा।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सीजीएमएससी के संचालक एवं विधायक डॉ. विनय जायसवाल, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., आयुक्त श्रीमती नम्रता गांधी, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा, महाप्रबंधक श्री सुनील सिंह, रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम भी शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story