CG-DPR

त्रिलोचन सिंह भाटिया को नगरीय क्षेत्र में भूमि स्वामी का हक मिला

jantaserishta.com
23 Oct 2022 10:01 AM IST
त्रिलोचन सिंह भाटिया को नगरीय क्षेत्र में भूमि स्वामी का हक मिला
x
जशपुरनगर: जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतेर्गत संचालित नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन के तहत् पत्थलगांव निवासी श्री त्रिलोचन सिंह भाटिया को खसरा नम्बर 437 व 438 से 0.02 हेक्टयर कुल 6890 वर्गफुट पर नगरीय क्षेत्र में पट्टा पर भूमि स्वामी का हक दिया गया है।
पट्टा पर भूमि स्वामी हक पाने वाले लाभान्वित हितग्राही श्री त्रिलोचन सिंह भाटिया ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पटटे के लिए आवेदन 30 जून 2022 को दिया था। जिस पर राजस्व विभाग द्वारा 26 सितम्बर 2022 को खसरा नम्बर 437 व 438 से 6890 वर्गफुट पर अतिक्रमण भूमि पर 152 प्रतिशत एवं आबादी भूमि पर 22 प्रतिशत के दर से भूमि स्वामी हक प्रदान किया गया है। जिसकी कुल राशि 5 लाख 60 हजार 555 रूपए जमा किया गया।
हितग्राही श्री भाटिया ने बताया कि पूर्व में आबादी भूमि पर पट्टा स्वीकृत हुआ था। आवदेन करने के पश्चात् बहुत जल्द ही पट्टा पर भूमि स्वामी हक मिल गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आभार व्यक्त करते हुए शासन की योजना की सराहना की और भी लोगों को शासन की योजना लाभ उठाने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story