- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- तिरंगा हमारी...

रायपुर: भारत की आजादी के 75वें वर्ष को पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की गई है। इस मौके पर हर जगह अनेक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 223वीं वाहिनी की ओर से दोरनापाल से लेकर सुकमा तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा शामिल हुए और तिरंगा लहराया। इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने देश की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर सभी को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता के लिए हमारी ताकत है और यह हमारी आन-बान-शान है। मंत्री श्री लखमा ने सुरक्षा जवानों का हौसला बढ़ाया। तिरंगा रैली के दौरान दोरनापाल से सुकमा के बीच अनेक स्थानों पर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे रैली का स्वागत पूरे जोश से किया। इस रैली में सुकमा जिला कलेक्टर श्री हरीश एस., पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, कमांडेट श्री रघुवंश कुमार समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





