CG-DPR

राज्यपाल से जनजातीय समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात

jantaserishta.com
16 Sept 2022 8:19 AM IST
राज्यपाल से जनजातीय समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सुश्री उइके को छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन 12 जातियों के नाम में मात्रात्मक त्रुटि होने की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं और संवैधानिक अधिकारों का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था, परन्तु अब राज्यपाल के प्रयासों से जनजातीय समुदाय के लगभग 72 हजार लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय, श्री केदार कश्यप, श्रीमती पिंकी शाह ध्रुव, श्री अमित चिमनानी, श्री विकास मरकाम, श्री देवलाल ठाकुर, श्री झगेश्वर ध्रुव सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story