CG-DPR

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जशपुर जिले के लोगों का किया जा रहा है उपचार

jantaserishta.com
16 Oct 2022 10:46 AM IST
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जशपुर जिले के लोगों का किया जा रहा है उपचार
x
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है।
मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में विगत दिवस बगीचा विकासखण्ड में 31 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story