CG-DPR

जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:10 PM IST
जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न
x
गरियाबंद: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत स्वीकृत परियोजना न्यू जनरेशन वाटरशेड डेव्हलपमेंट प्रोग्राम गरियाबंद में 12 से 17 सितम्बर 2022 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम सढ़ौली, छिंदौला, मरौदा, चिखली, आमदी एवं पारागांव में सम्पन्न हुआ।
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री नरसिंह ध्रुव द्वारा ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए जलग्रहण प्रबंधन कैसे और क्यों आवश्यक है तथा जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण की महत्व एवं आवश्यकता पर जोर देते हुए उसके प्रबंधन ग्राम स्तर पर कैसे किया जाना है, उसका विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद विषय वस्तु विशेषज्ञ पशुधन विकास विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारीयों द्वारा जलग्रहण क्षेत्र विकास अंतर्गत आजीविका विकास, जलप्रबंधन एवं जलसंरक्षण के महत्व की जानकारी उन्नत कृषि एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषको को दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को आजीविका संबधी गतिविधियां जैसे ग्राम स्तर पर मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, कुक्कुट पालन आदि आयमूलक गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सढौली के सरपंच श्री लव कुमार ध्रुव, ग्राम छिन्दौला के जनपद सदस्य श्रीमति रमशीला चंद्रवंशी, सरपंच श्री संतोष ध्रुव ग्राम मरौदा के सरपंच श्री अभिमन्यु ध्रुव, ग्राम चिखली के सरपंच श्री पन्ना लाल कंवर, ग्राम आमदी के सरपंच श्रीमति जानकी ध्रुव एवं ग्राम पंचायत पारागांव के सरपंच श्रीमति अमर बाई ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story